Uttar Pradesh

मंत्री धर्मपाल के बयान पर कसा तंज, कूड़े का ठेला लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई, नगर निगम को कोसा

मेरठ, 2 जून 2025:

यूपी के मेरठ जिले में सपाइयों ने कूड़े का ठेला लेकर प्रदर्शन किया। शहर की बदहाली के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया और सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान पर तंज कसा। कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।

मेरठ जिला मुख्यालय पर सोमवार की दोपहर सपा के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी की अगुवाई में सपा नेता कमिश्नरी चौराहे पर एकजुट हुए। यहां एक ठेले पर कूड़ा कचरा भरकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। कलेक्ट्रेट में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने मीडिया से कहा कि कुछ दिन पहले प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह आये थे।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा था कि कूड़े से सोना बनेगा। कूड़ा अगर सोना बनाने का कच्चा माल है तो इसकी सुरक्षा की जाए वरना इसका निस्तारण किया जाए। कहा कि समाजवादी पार्टी जनता को कूड़ा कचरा से निदान दिलाएगी। सपाइयों ने नगर निगम की खराब व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी की और साफ सफाई आदि मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  इनकम टैक्स दफ्तर में मारपीट : सीपी से मिलीं आरोपी IRS अफसर की पत्नी, गौरव गर्ग पर लगाए आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link