Lucknow City

लखनऊ : पुलिस नहीं रोक पा रही रॉन्ग साइड वाहनों को…एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन घंटों लग रहा जाम

पारा और काकोरी क्षेत्र में लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 18 नवंबर 2025:

राजधानी स्थित काकोरी और पारा पुलिस की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र की जनता रोजाना भुगत रही है। थाना पारा अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के ज़ीरो प्वाइंट पर सोमवार रात को भीषण जाम लगा रहा।

ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने से लोगों को घंटों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से वाहन चालक रोजाना उल्टी दिशा में आते हैं, जिसके कारण पारा और काकोरी क्षेत्र में लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें:

लोगों का कहना है कि काकोरी सर्किल क्षेत्र की ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस लापरवाही का सीधा असर पारा सीमा तक देखा जा रहा है, जहां घंटों तक वाहन रेंगते रहते हैं। एसीपी शकील अहमद ने बताया सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़ी गाड़ियों को हटाए जाने को लेकर ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  कैलेंडर में सहेजी रामनगरी की सांकृतिक व धार्मिक तस्वीरें...सीएम ने किया अनावरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link