Sitapur City

पांच साल से सरकारी जमीन पर था कब्जा… बुलडोजर एक्शन में अवैध निर्माण जमींदोज

शिकायत पर हुई जांच में जमीन पूरी तरह सरकारी पाए जाने पर कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन निर्धारित समय सीमा में किसी ने भी भूमि खाली नहीं की

सीतापुर, 18 नवंबर 2025:

सकरन थाना क्षेत्र के इटौवा गांव में मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सुबह ही मौके पर पहुंची और कब्जे की जांच के बाद बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया।

सरकारी अभिलेखों के अनुसार विवादित भूमि घूर के रूप दर्ज है। आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से कुछ ग्रामीणों ने इस जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण खड़ा कर रखा था। ग्रामीण सरल कुमार और उमेश द्वारा लगातार शिकायत किए जाने पर प्रशासन ने राजस्व रिकॉर्ड की जांच कराई। रिपोर्ट में जमीन पूरी तरह सरकारी पाए जाने पर कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन निर्धारित समय सीमा में किसी ने भी भूमि खाली नहीं की। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि कुछ दबंग लोग सार्वजनिक उपयोग वाली इस जमीन पर जबरन निर्माण कर रहे थे, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन रही थी।

नोटिस अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को तहसील प्रशासन, राजस्व टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा। कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी देने के बाद भी जब विरोध जारी रहा, तो टीम ने बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पूरे समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के बाद जमीन को कब्जामुक्त कर पंचायत को सौंप दिया गया है ताकि इसका उपयोग सामुदायिक कार्यों में हो सके।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Sitapur News : मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, घर नहीं लौटे, हादसे ने छीन ली दो जिंदगी, PRD जवान घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link