Sitapur City

सड़क हादसे में बेटे की मौत देख टूटा पिता का दिल…सदमे में गिरा तो फिर नहीं उठा

घर के मालिक और जवान बेटे दोनों की एक साथ मौत से बिखर गया परिवार, बिलखते परिवार को दिलासा देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा परिवार

सीतापुर, 27 नवंबर 2025:

तंबौर थाना क्षेत्र में रेउसा मार्ग पर हुई एक दर्दनाक दुर्घटना ने एक परिवार से दो ज़िंदगियां छीन लीं। हुआ यूं कि बेटी-बेटे संग जा रहे पिता की बाइक पिकअप से टकराई। रोड पर गिरे बेटे ट्रैक्टर ट्रॉली रौंदती चली गई। आंखों के सामने दर्दनाक मंजर देख गश खाकर गिरा पिता भी हार्ट अटैक से दम तोड़ बैठा।

बताया गया कि गांव सिकरी के रहने वाले हरीश कुमार अपने 15 साल के बेटे तन्मय और बेटियों प्रियांशी व प्राची को लेकर बाइक से जा रहे थे। ये सभी गोधिया गांव में होने वाले एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। चकपुरवा चौराहे के पास अचानक बैक होती एक पिकअप उनकी बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर पड़े।

WhatsApp Image 2025-11-27 at 11.29.30 AM

ये भी पढ़ें:

उसी पल पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली तन्मय पर चढ़ गया। किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपने बेटे का निर्जीव शरीर देखकर हरीश कुमार वहीं सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, मगर वह बेहोशी से नहीं उठे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पिता-पुत्र दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, हरीश की मौत सदमे में आए हृदयाघात से हुई।

दुर्घटना में घायल हुईं दोनों बेटियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकअप और ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और दोनों चालकों की तलाश जारी है। हरीश कुमार की मौत से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। पीछे वृद्ध मां रामप्यारी, पिता बाबूराम, पत्नी निर्मला देवी, 17 वर्षीय बेटे प्रियांशू और दो छोटी बेटियां रो-रोकर बेहाल हैं। घर की आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर थी, अब हरीश के अचानक चले जाने से पूरा परिवार स्तब्ध और असहाय है। 17 साल का प्रियांशू पिता और छोटे भाई दोनों को खोने के बाद अब पूरे परिवार का आसरा बन गया है।

ये भी पढ़ें  खुले मैदान में फेंके एक दर्जन मृत गोवंश... नगर पालिका के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button