Lucknow City

नशे की तलब में ठेका खुलने से पहले मांगी शराब… इंकार पर सेल्समैन की लोहे की रॉड से हत्या

देशी शराब के ठेके पर हुई वारदात, भड़के आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर भी किया हमला, दुकान खोलने से पहले साफ-सफाई कर रह था सेल्समैन, तीन संतानों का पिता था सेल्समैन, परिवार सदमे में

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 11 मई 2026:

मलिहाबाद के ढेढेमऊ गांव में सोमवार सुबह देशी शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन अजय जायसवाल उर्फ रिंकू की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

मलिहाबाद कस्बे के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी 43 वर्षीय अजय जायसवाल रोज की तरह सोमवार को दुकान खोलने से पहले साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान ढेढेमऊ गांव का नन्हके कश्यप हाथ में लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचा और शराब मांगी। अजय ने टाइम के नियम का हवाला देते हुए सुबह 10 बजे से पहले शराब देने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें:
WhatsApp Image 2026-05-11 at 12.47.07 PM
File Photo: अजय जायसवाल

इसी बात पर नन्हके कश्यप भड़क गया। पहले उसने गाली-गलौज की, फिर लोहे की रॉड से अजय के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। हमला इतना तेज था कि अजय मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

शोर सुनकर पास में खड़े पड़ोसी गांव पुरवा निवासी रज्जन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। रज्जन भी घायल हो गया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद रहे लोगों से बयान के आधार पर आरोपी की पहचान नन्हके कश्यप के रूप में की। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश मारी जा रही है। अजय जायसवाल परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे। परिवार में पत्नी हेमा, बेटियां खुशी और पीहू, तथा बेटा कृष्णा हैं। घटना के बाद घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कानपुर : गंगा स्नान के दौरान बच्ची को बचाने में मामा और एक रिश्तेदार डूबा, तीनों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button