Unnao City

सपा मुखिया अखिलेश के बयान पर भाजपा नेत्री अपर्णा यादव का पलटवार, बोलीं… SIR तो हर जगह होगा

उन्नाव के जिला महिला अस्पताल पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने नवजात बच्चियों को दी किट, विरोधियों पर साधा निशाना

प्रमोद पासी

उन्नाव, 19 नवंबर 2025:

यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को उन्नाव जिला महिला अस्पताल पहुंचीं और वार्ड में नवजात बच्चियों को किट वितरित की। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार चुनाव के बाद जारी राजनीतिक बयानबाजी पर कई तीखे जवाब दिए।

बिहार में महागठबंधन की हार के बाद अखिलेश यादव द्वारा यूपी में SIR नहीं होने देंगे वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि SIR तो हर जगह होगा। यह किसी के बोलने या न बोलने से नहीं रुकेगा। SIR की वजह से ही बिहार में वोट प्रतिशत बढ़ा है। यह उन लोगों को वोट करने से रोकता है जो देश की जनसंख्या में शामिल ही नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:

सपा के एक सांसद द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल उठाने और आचार संहिता के दौरान महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डाले जाने संबंधी आरोपों पर भी अपर्णा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी लोकतांत्रिक संस्था पर ऐसे अजीबोगरीब बयान देना राष्ट्रद्रोह जैसा है। नेताओं को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

Advertisement

यूपी के एक दर्जा प्राप्त मंत्री द्वारा AMU और मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर अपर्णा यादव ने कहा कि आतंकवाद किसी एक धर्म से जुड़ा नहीं है। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी भटक सकता है। समाज में जो लोग गुमराह हो रहे हैं, उन्हें सुधारना जरूरी है। अगर सुधार नहीं सकते तो उन्हें दंड मिलना ही चाहिए।

ये भी पढ़ें  वानखेड़े में पंजाब का दबदबा... मुंबई को 7 विकेट से हराया, श्रेयस-प्रभसिमरन ने पलटा मैच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link