NationalPoliticsUttar Pradesh

पहलगाम आतंकी हमले पर गरमाई सियासत : मायावती ने कांग्रेस व सपा को दी चेतावनी

लखनऊ, 30 अप्रैल 2025:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। बसपा की प्रमुख मायावती ने इस हमले को लेकर सभी राजनीतिक दलों से एकजुटता की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मौके पर सरकार का समर्थन किया जाना चाहिए, ना कि राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी और पोस्टरबाजी की जाए।

मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए, ना कि इसकी आड़ में घिनौनी राजनीति की जाए। इससे लोगों में भ्रम पैदा होता है, जो देशहित में नहीं है।”

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और सपा को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लिखा, “खासकर कांग्रेस और सपा को ध्यान रखना चाहिए कि बाबा साहेब का अपमान ना हो, वरना बसपा इनके खिलाफ सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगी।”

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  सपा मुखिया बोले...थार और बुलडोजर से डरा रही सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link