Uttar Pradesh

बाल कटवाए फिर पटरी पर बैठ रील देखने लगे बच्चे…इंजन से कटकर हुई मौत

बरेली, 5 मई 2025:

यूपी के बरेली जिले में इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में दो परिवारों के आंगन सूने हो गए। 11 और 14 साल के दो बच्चे घर से बाल कटवाने निकले थे लौटते समय रेलवे ट्रैक पर बैठकर रील देखने लगे। इंजन का हॉर्न बजता रहा लोग भी चिल्लाए लेकिन बच्चे नहीं सुन सके और उनकी कटकर मौत हो गई।

कान में लगा था इयरफोन, हार्न देता रहा इंजन का पॉयलट, लोग चिल्लाते रहे

मृतकों में इज्जतनगर थाना क्षेत्र में करमपुर चौधरी निवासी ओमवीर का 11 साल का बेटा पंकज और गायत्रीनगर निवासी ऋषिदेव का 14 साल का बेटा आदित्य शामिल है। दोनों बच्चे पंकज और आदित्य सुबह घर से बाल कटवाने निकले थे। सैलून में बाल कटवाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते मे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली रेल पटरी भी पड़ती है। बालमन में जाने क्या सूझा दोनों रुके और ट्रैक पर ही बैठ गए। आदित्य ने हाथ मे मोबाइल ले रखा था और उसके पास इयरफोन भी था। दोनों बैठे बैठे रील आदि का मजा ले रहे थे, तभी काठगोदाम की ओर से आ रहे इंजन के पॉयलट की नजर इन पर पड़ी वो लगातार हार्न देने लगा। हार्न की आवाज ने लोगों का ध्यान खींचा तो उन्होंने भी शोर मचाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

नहीं सुन पाए मौत की आहट, मंजर देख सिहर उठा परिवार, भीड़ में शामिल लोग भी हुए भावुक

मौत ने दोनों बच्चों पर अपनी नजरें गड़ा दीं थी उन्हें आसपास गूंज रही चेतावनी की भनक तक नहीं लगी और चपेट में आ गए। हादसे के बाद शोर मचा तो आशंकित परिवार भी घटनास्थल की ओर आ गया यहां जब मंजर देखा तो उनकी चीखें निकल गईं। बहन बदहवास थी पिता सामने पड़ी लाश नहीं देख पा रहा था और मां दहाड़े मारकर रो रही थी। आसपास खड़ी भीड़ की आंखें भी नम दिख रहीं थी। फिलहाल पुलिस ने किसी तरह बच्चों के शव के टुकड़ों को सहेजा और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें  7 को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह... दौरे से पहले धामी ने बैरागी कैंप में देखीं तैयारियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link