Uttar Pradesh

अजय राय के ‘राफेल नींबू-मिर्ची’ बयान से मचा बवाल, पाकिस्तानी मीडिया ने बनाया प्राइम टाइम मुद्दा!

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 5 मई 2025:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका बयान न केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान तक पहुंच गया है, जहां उसे पाकिस्तानी मीडिया ने प्राइम टाइम में चलाया और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

अजय राय ने 4 मई को वाराणसी में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों को ‘खिलौना’ करार दिया। उन्होंने कहा कि “राफेल विमानों पर नींबू-मिर्ची लटकाकर इन्हें एयरपोर्ट पर खड़ा कर दिया गया है।” इस बयान के दौरान उन्होंने हाथ में राफेल का एक छोटा मॉडल दिखाया, जिसमें नींबू-मिर्ची बंधा था और कहा, “ये नींबू-मिर्चा हमारे रक्षामंत्री ने बंधा था, मैंने नहीं।” उनका इशारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की ‘निष्क्रियता’ की ओर था।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने किया प्राइम टाइम में प्रसारित

Advertisement

अजय राय का यह बयान भारतीय सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को लेकर कटाक्ष माना गया, लेकिन इससे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY News ने इसे तूल देते हुए अपने प्राइम टाइम में प्रसारित किया। चैनल ने कहा, “भारतीय नेता अजय राय ने मोदी सरकार के अंधविश्वास और दिखावे का मजाक उड़ाया है।” इस प्रसारण ने न केवल भारतीय राजनीति को कटघरे में खड़ा किया बल्कि पाकिस्तान को भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने का मौका भी दे दिया।

बीजेपी का अजय राय पर सेना का अपमान करने का आरोप

बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अजय राय पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया। प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह बयान राहुल गांधी की प्रेरणा से दिया गया और अब पाकिस्तान इसे भारत विरोधी प्रचार में इस्तेमाल कर रहा है। यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा बनाम राजनीति की बहस को और तेज कर गया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में घर का सपना होगा साकार : LDA के प्लॉट्स के लिए बचे सिर्फ 7 दिन, इन फ्लैट्स पर 15% तक छूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link