Lucknow City

युवक को ठोकर मारकर गिरा बिना हेलमेट बाइक सवार…गंभीर चोटों ने ली जान, साथी घायल

काकोरी के हरदोई रोड स्थित रहमानखेड़ा फार्म के सामने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 20 नवंबर 2025:

टक्कर के बाद बाइक सवार युवक, उसका साथी और सड़क पार कर रहा युवक तीनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे अनुज कुमार यादव की तड़के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर हालत में भर्ती है।

ठाकुरगंज के लालबाग रमना निवासी आत्माराम यादव ने बताया कि उनका परिवार लखनऊ में रहता है जबकि पुश्तैनी गांव उन्नाव के हरौनी शमशुद्दीनपुर में है। अनुज आरटीओ ऑफिस के पास स्थित एक साइबर कैफे में काम करता था। बुधवार सुबह वह पैतृक गांव धान की कटाई कराने गया था और तड़के अपने साथी के साथ लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। परिजनों का कहना है कि यदि अनुज ने हेलमेट पहना होता तो संभवत: उसकी जान बच सकती थी। परिवार में मां सुमन और दो बहनें हैं, जो हादसे के बाद सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें:

हादसे में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं नगर पंचायत काकोरी के बकरी मोहल्ला निवासी जगदीश, जो सड़क पार कर रहे थे, मामूली घायल हुए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने पुल का किया शिलान्यास... 50 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button