Lucknow City

जनता के बीच CM योगी : सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं, दिया ये आश्वासन

यूपी के विभिन्न जिलों से पहुंचे दर्जनों लोग, सीएम ने हर फरियादी की बात सुनी और कार्रवाई कराने का दिया भरोसा

लखनऊ, 24 नवंबर 2025:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों के बीच जाकर उनकी बातें ध्यान से सुनने के साथ सीएम ने हर मामले के त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सहायता मांगने वालों को सीएम ने आश्वस्त किया कि आर्थिक तंगी किसी के उपचार में बाधा नहीं बनेगी। वहीं भूमि कब्जे और अन्य शिकायतों पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तत्काल और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित और जरूरतमंद को न्याय से वंचित न होना पड़े।

WhatsApp Image 2025-11-24 at 1.05.28 PM
CM Yogi Holds Janata Darshan

कार्यक्रम का माहौल उस समय और आत्मीय हो गया जब सीएम योगी ने परिजनों के साथ आए बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की। उन्हें दुलराया और चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक की समस्या का समाधान सुनिश्चित करना।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP को दो नए एक्सप्रेसवे की सौगात, योगी कैबिनेट ने विकास की रफ्तार को दिया मेगा बूस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link