Business

अचानक लड़खड़ाया सेंसेक्स और निफ्टी! जानिए आईटी-मीडिया शेयरों में कहां सेआया इतना प्रेशर

आज बाजार पूरे दिन दबाव में रहा। आईटी और मीडिया शेयरों की भारी बिकवाली ने सेंसेक्स-निफ्टी दोनों को लुढ़का दिया। रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली।

बिजनेस डेस्क, 25 नवंबर 2025 :

आज सुबह बाजार ने वैसे तो ठीक-ठाक शुरुआत की थी… लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा, ट्रेडिंग स्क्रीन पर लाल रंग बढ़ता गया। आईटी और मीडिया शेयरों में भारी बिकवाली हुई, और यही गिरावट पूरे मार्केट की कहानी बन गई।

कमजोर शुरुआत से कमजोर क्लोजिंग तक

आज, मंगलवार को सेंसेक्स 313.70 अंक (0.36%) गिरकर 84,587.01 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93.91 अंक (0.36%) टूटकर 25,865.60 तक आ गया।

गिरावट सिर्फ इंडेक्स में नहीं थी, बड़े शेयर भी दबाव में रहे

Advertisement

Adani Enterprises लगभग 3% टूट गया।

Trent में भी करीब 2% की गिरावट दर्ज हुई।

मार्केट के साथ-साथ रुपया भी कमजोर पड़ गया।

रुपया भी फिसला, 4 पैसे टूटकर 89.20 पर बंद

दिन की शुरुआत में रुपये में थोड़ी मजबूती दिखी, लेकिन घरेलू बाजारों के नेगेटिव सिग्नल का असर तुरंत दिखा। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 89.20 (अनंतिम) पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.02 पर खुला था और ट्रेडिंग के दौरान 89.27 के निचले स्तर तक चला गया।

विश्लेषकों का कहना है कि, Crude oil की कीमतों में गिरावट ने रुपये को कुछ सपोर्ट दिया। लेकिन FII outflow यानी विदेशी निवेशकों की बिकवाली और strong dollar की वजह से रुपये पर दबाव बना रहा।

सोमवार की मजबूती के बाद फिर दबाव में रुपया

सोमवार को रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 89.16 पर बंद हुआ था। जबकि शुक्रवार को यह 98 पैसे गिरकर 89.66 तक चला गया था। कमोडिटी रिसर्च, मिराए एसेट शेयरखान के अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों का माहौल और कच्चे तेल की नरमी रुपये के लिए अच्छा रहा, लेकिन एफआईआई की लगातार निकासी ने उसकी तेजी को रोक दिया।

ये भी पढ़ें  आखिर किसने बदल दी निवेशकों की सोच? जानिए कौन-सा फंड बन गया नंबर वन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link