EntertainmentPolitics

फरहान अख्तर संग अखिलेश यादव ने देखी फिल्म ‘120 बहादुर’, रेजांग ला की वीरगाथा पर सियासत गर्म

स्क्रीनिंग ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान, फिल्म की टैगलाइन को माना जा रहा है अखिलेश के सियासी नारे के माफिक

लखनऊ, 26 नवंबर 2025:

समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर के साथ लखनऊ के एक मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में नई रिलीज युद्ध-आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ देखी। इस मौके पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद सहित कई सपा नेता भी मौजूद रहे।

6b3ddbc2-c237-4b85-bf26-3ca58eabe688
Akhilesh Yadav & Farhan Akhtar Watch ‘120 Bahadur’

भारत-चीन युद्ध पर आधारित यह फिल्म 1962 में रेजांग ला पर लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई को दर्शाती है। इसमें 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। फिल्म में फरहान अख्तर परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अंतिम सांस तक मोर्चा नहीं छोड़ा।

अखिलेश यादव के फिल्म देखने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जानकारों का मानना है कि फिल्म में दर्शाए गए एक विशेष समुदाय की ऐतिहासिक वीरता को देखते हुए इस कदम को राजनीति और संभावित वोट बैंक से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

स्क्रीनिंग से पहले फरहान अख्तर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को रिलीज हुई है। इसकी टैगलाइन ‘हम पीछे नहीं हटेंगे’ दर्शकों में देशभक्ति का उत्साह भर रही है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए ताकि यह समझा जा सके कि देश के सैनिक किस साहस और त्याग के साथ सीमाओं की रक्षा करते हैं। फरहान ने लखनऊ को अपने दिल के बेहद करीब बताते हुए कहा कि इस शहर में आना हमेशा खास अनुभव होता है।

ये भी पढ़ें  चलती गाड़ी में चैटिंग हुई जानलेवा, ध्यान भटकने से 50 फीट गहरी नदी में गिरी कार, 2 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button