Uttar Pradesh

संगम एक्सप्रेस में बेची जा रहीं थीं सीटें…सौदेबाजी का वीडियो वायरल, दो रेलकर्मी निलंबित

अमित मिश्र

प्रयागराज 16 जून 2025:

प्रयागराज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस में
परेशान यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर सीट बेचने वाले टीटीई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में हो रही सौदेबाजी को गम्भीरता से लेते हुए डीआरएम ने ड्यूटी पर तैनात रहे दो रेलकर्मियों (सीआईटी) को निलंबित कर दिया है।

पूरा मामला कानपुर यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा से जुड़ा है। उनका कहना है कि उन्होंने शनिवार रात प्रयागराज से मेरठ की यात्रा के लिए सामान्य टिकट लिया था और टीटीई व सीआईटी से इसे अपग्रेड कर रिजर्व सीट देने का अनुरोध किया। टीटीई ने पहले उन्हें टरकाया, फिर अन्य यात्रियों की खाली सीटों को भी नियमों के विपरीत मनमाने तरीके से बेचना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:

विशाल ने आरोप लगाया कि टीटीई ने उनसे 500 रुपये लिए, लेकिन बाद में जब उन्होंने बताया कि घर जाने का किराया नहीं है तो उसने 300 रुपये लौटा दिए और इटावा से पहले एम-1 कोच में इकोनामी क्लास की 33 नंबर सीट दी। इस दौरान न तो कोई रसीद दी गई और न ही टीटीई ने अपनी नेमप्लेट लगाई थी।

Advertisement

उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर रेलमंत्री, डीआरएम दिल्ली और प्रयागराज स्टेशन हेड से शिकायत की। वीडियो में टीटीई और यात्रियों के बीच पैसे के लेन-देन की बातचीत साफ दिख रही है, जिसके बाद रेलवे ने तुरंत कार्रवाई की। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने पुष्टि की कि रेलवे ने दो कर्मचारियों, सुशील कुमार (सीआईटी) और हितेंद्र सिंह (उप-सीआईटी) को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  "अंत्योदय एक्सप्रेस का दरवाजा बंद होने पर यात्रियों ने की तोड़फोड़।"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link