Uttar Pradesh

“अंत्योदय एक्सप्रेस का दरवाजा बंद होने पर यात्रियों ने की तोड़फोड़।”

बस्ती,20 दिसंबर 2024

बस्ती रेलवे स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस में तोड़फोड़ का मामला सामने आया, जब भारी भीड़ के कारण ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बोगी का दरवाजा बंद कर दिया था। इससे नाराज यात्रियों ने खिड़की और ग्रिल तोड़कर ट्रेन में घुसने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति भारी पत्थर से एंट्री गेट की खिड़की तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य लोग खिड़की के शीशे और लोहे की ग्रिल को क्षतिग्रस्त करते हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, जिसके कारण यात्री बोगी को अंदर से बंद कर रहे थे। इस पर बस्ती रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री गुस्से में आ गए और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। आरपीएफ ने आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम 145 के तहत एफआईआर दर्ज की है, जबकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेलवे सुरक्षा टीम मामले की जांच कर रही है और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अमेठी : कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पीएम व गृहमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से भिड़ंत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link