Lucknow City

विश्व धरोहर सप्ताह : बच्चों ने दिखाया कौशल, प्रतियोगिताओं में चमकी प्रतिभा

काकोरी इलाके के स्कूल में समापन पर कार्यक्रम का आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में अयंक अव्वल

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 26 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में जेहटा माल रोड के काकराबाद स्थित एक विद्यालय में विश्व धरोहर सप्ताह के समापन एवं संविधान दिवस के अवसर पर राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छायाचित्र प्रदर्शनी, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता और व्याख्यान हुए।

प्रतियोगिताओं में 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में अयंक कुमार (कक्षा 7) ने प्रथम, हर्षिता पाल (कक्षा 4) ने द्वितीय तथा अंतरा वर्मा (कक्षा 8) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मानवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य प्रियंका रावत और राज्य पुरातत्व निदेशालय के सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज यादव ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। क्षेत्र के संरक्षित पुरास्थल कुसुम वन सरोवर, रसखान की समाधि, बड़ा शिवाला, चित्रित शैलाश्रय और आस्तिक बाबा कल्पादेवी मंदिर का भ्रमण किया।

डॉ. मनोज यादव ने ‘हमारी धरोहर, हमारी पहचान’ विषय पर पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से व्याख्यान देते हुए छात्रों को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों के साथ ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  आज है साल का आखिरी चंद्र दर्शन, केवल 55 मिनट में मिलेगा पुण्य और शांति का अवसर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button