Entertainment

IFFI में धर्मेंद्र को मिली दिल छू लेने वाली श्रद्धांजलि, उनका अनसुना किस्सा सुनकर सब रह गए सन्न

IFFI 2025 में फिल्ममेकर राहुल रवैल ने धर्मेंद्र को भावुक शब्दों में याद किया, उनकी मेहनत, सादगी और बड़े दिल की कहानियाँ सुनाकर सबको भावुक कर दिया।

मनोरंजन डेस्क, 26 नवंबर 2025 :

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। जहां-जहां उनके चाहने वाले हैं, वहां श्रद्धांजलि का सिलसिला थम ही नहीं रहा। इसी दौरान गोवा में चल रहे 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में भी धर्मेंद्र को खास तरीके से याद किया गया।
यहाँ फिल्ममेकर राहुल रवैल ने धर्मेंद्र के लिए ऐसा भावुक बयान दिया कि माहौल एकदम शांत हो गया।

87028bfd-7a5a-477e-a3ac-a4336955a6bf
IFFI Tribute to Dharmendra: Emotional Story Leaves All Silent

स्टार तो थे ही, इंसान उससे भी बड़े थे: राहुल रवैल

रवैल ने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ फिल्मों के हीरो नहीं थे, असल जिंदगी में भी बेहद सच्चे और दिल के बड़े इंसान थे। उन्होंने याद किया कि राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में धर्मेंद्र ने महेंद्र कुमार का रोल किया था। लेकिन असली बात थी उनकी लगन- हर दिन शाम को फ्लाइट पकड़कर दिल्ली आना, पूरी रात सुबह 5 बजे तक शूट करना, और फिर मुंबई वापस जाकर आदमी और इंसान की शूटिंग करना…रवैल बोले-“ऐसी मेहनत आज सोच कर भी थकान हो जाए।”

ये भी पढ़ें:

सिर्फ एक झलक के लिए उमड़ पड़ती थी कश्मीर में भीड़

रवैल ने अपनी फिल्म बेताब (1983) की शूटिंग का किस्सा बताया। कश्मीर में जब-जब धर्मेंद्र सेट पर आते, दूर-दूर से लोग सिर्फ उनका एक चेहरा देखने आ जाते। और फिल्म रिलीज होने के बाद धर्मेंद्र हर दिन गैटी सिनेमा जाकर अपने बेटे सनी देओल की फिल्म देखते थे और फिर बड़े उत्साह से कहानियां शेयर करते। रवैल ने मुस्कुराते हुए कहा-“आज उनके बच्चे भी उनके संस्कारों को आगे बढ़ा रहे हैं।”

उनका जाना बहुत बड़ा दर्द

राहुल रवैल ने कहा कि धर्मेंद्र का जीवन सच में जश्न मनाने जैसा था।
वो जहाँ जाते थे, वहाँ मुस्कान छोड़ जाते थे। और आज उन्हीं मुस्कानों को याद कर सबकी आँखें नम हैं।

कैसे बिगड़ी तबीयत?

धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत झेल रहे थे। 31 अक्टूबर को उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिर 10 नवंबर को हालत खराब होने पर दोबारा एडमिट करना पड़ा। करीबी सूत्रों ने बताया कि स्थिति नाजुक थी, इसलिए उनकी बेटियों अजेता और विजेता को विदेश से तुरंत बुलाया गया। बॉबी देओल भी अपनी फिल्म Alpha की शूटिंग छोड़कर उनके पास पहुँचे। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कर दिया गया और घर पर ही इलाज चल रहा था। लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म इंडस्ट्री ने सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक बेहद खूबसूरत इंसान खो दिया।

ये भी पढ़ें  सनी देओल का बड़ा अपडेट: 'जाट 2' और 'बॉर्डर 2' पर दी नई जानकारी, फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button