Entertainment

इश्क से इमोशनल टॉर्चर तक…‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर देख सन्न रह गए फैंस

प्यार में हक जताना या पागलपन है जरूरी ? ‘चांद मेरा दिल’ ने छेड़ी नई बहस, ट्रेलर हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, 12 मई 2026:

धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। पहली नजर में यह एक रोमांटिक फिल्म लगती है लेकिन जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है कहानी प्यार से ज्यादा रिश्तों की घुटन, पजेसिवनेस और इमोशनल उतार-चढ़ाव की तरफ मुड़ती दिखाई देती है।

‘चांद मेरा दिल’ की अनाउंसमेंट पिछले साल ही हो गई थी। कुछ महीने पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म में ‘चांदनी’ का किरदार अनन्या निभा रही हैं जबकि ‘आरव’ लक्ष्य बने हैं। ट्रेलर की शुरुआत दोनों के बीच तीखी बहस से होती है जहां आरव कहता है कि मैंने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है इस पर चांदनी का जवाब लेकिन तुम गलती करते ही क्यों हों। लोगों को पसंद आ रहा है।

ट्रेलर में प्यार के खूबसूरत पलों के साथ रिश्ते की दरारें भी साफ दिखाई गई हैं। एक सीन में जब चांदनी सज-धज कर आरव से पूछती है, ‘मैं कैसी लग रही हूं?’ तो उसका जवाब ‘जैसे तुम मेरी हो’ शुरुआत में रोमांटिक लगता है लेकिन बाद में यही अधिकार जताने वाली सोच रिश्ते को जहरीला बनाती नजर आती है।

ये भी पढ़ें:

फिल्म सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि आज के रिश्तों की कड़वी सच्चाई को भी दिखाती है। ट्रेलर में आत्मसम्मान, इमोशनल कंट्रोल और पुरुष प्रधान मानसिकता जैसे मुद्दों को बेहद गहराई से छुआ गया है।

निर्देशक विवेक सोनी ने इस फिल्म को पारंपरिक लव स्टोरी से अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। फिल्म का संगीत सचिन- जिगर ने दिया है। यह पहली बार है जब अनन्या पांडे और लक्ष्य एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे सिर्फ लव स्टोरी नहीं रिश्तों का डार्क सच बता रहे हैं। फिल्म 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में नियमों की अनदेखी... अवैध लेजर लाइट के यूज पर एफआईआर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button