Lucknow City

टीबी मुक्त लखनऊ की ओर कदम : रेड क्रॉस ने बढ़ाया हाथ, मरीजों को मिली पोषण पोटली

ठाकुरगंज के टीबी हॉस्पिटल में बांटी पुष्टाहार पोटलियां, मरीजों और परिजनों को दी गई बीमारी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी

लखनऊ, 29 नवंबर 2025:

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की लखनऊ यूनिट की ओर से गोद लिए गए टीबी के 42 मरीजों को दूसरे महीने की पौष्टिक आहार पोटलियों का वितरण शनिवार को ठाकुरगंज स्थित टीबी हॉस्पिटल में किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य टीम ने मरीजों और परिजनों को टीबी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी।

f39533ca-af32-4251-99fe-59e6bcbc42c2
Red Cross Supports TB-Free Lucknow Drive with Nutrition Kits

इस दौरान अमरनाथ मिश्र ने कहा कि टीबी का पूरी तरह से इलाज किया जा सकता है। आवश्यक है कि मरीज नियमित दवा लें, पौष्टिक भोजन करें और मनोबल बनाए रखें। सही उपचार और पोषण से टीबी को पूरी तरह से हराया जा सकता है।

डॉ. रवि शेखर ने बताया कि टीबी से बचाव और नियंत्रण दोनों ही संभव हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जागरूकता, नियमित दवाई और स्वस्थ भोजन ही इसका मूल उपचार है। मरीजों को चाहिए कि वे उपचार बीच में न रोकें और डॉक्टर के निर्देशों का पूरा पालन करें।

ये भी पढ़ें:

टीबी हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम की सराहना की और अमरनाथ मिश्र को मरीजों के पोषण सहयोग में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के 117 टीबी मरीज अभी गोद लिए जाने बाकी हैं। इस पर सचिव ने आश्वासन दिया कि शेष मरीजों को भी समिति के सदस्य जल्द गोद लेंगे।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, ऋतुराज रस्तोगी, मनीष शुक्ला, आलोक सक्सेना, फारूक अली, माजिद अली, सुनील शुक्ला, हरिभाई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  'महिलाओं को गर्भवती कर पाएं 10 लाख रुपये', बिहार में पुलिस ने अनोखे घोटाले का किया भंडाफोड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button