Government policies

UP रोडवेज में नौकरी का मौका : लखनऊ में 1 से 3 दिसंबर तक यहां लगेगा मेगा रोजगार मेला

ड्राइवर और कंडक्टर के 310 पदों पर होगी सीधी भर्ती, महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग दिन और स्थान निर्धारित

लखनऊ, 30 नवंबर 2025:

यूपी रोडवेज में नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। विभाग एक से तीन दिसंबर तक विशेष रोजगार मेला आयोजित कर रहा है। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग दिनों में भर्ती की जाएगी।

पुरुष अभ्यर्थियों की 1 और 2 दिसंबर को अयोध्या रोड स्थित कमता बस अड्डे पर 120 संविदा चालक के पदों पर भर्ती की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार संविदा चालक पद के लिए न्यूनतम योग्यता छठवीं पास रखी गई है। आवेदक की आयु 23 वर्ष 6 माह से अधिक होनी चाहिए और भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष का लाइसेंस अनिवार्य है।

चयनित चालकों को प्रति किलोमीटर 2.06 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। इसके साथ ही पांच पारिवारिक पास के माध्यम से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना की स्थिति में 7.5 लाख रुपये तक का मुआवजा तथा घायल होने पर 10 हजार रुपये और गंभीर चोट की दशा में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

इच्छुक उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति लेकर सुबह 10 बजे कमता बस अड्डे पर पहुंच सकते हैं। पहले चरण में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर स्थित प्रधानाचार्य प्रशिक्षण संस्थान, एलेन फॉरेस्ट भेजा जाएगा।

Advertisement

सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में 3 दिसंबर को 190 महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट पास होना और ट्रिपल सी (CCC) प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इस रोजगार मेले के जरिए यूपी रोडवेज का उद्देश्य बड़े पैमाने पर योग्य चालक और परिचालकों की भर्ती कर बस सेवाओं को और बेहतर बनाना है।

ये भी पढ़ें  ‘गोबरधन’ योजना : गोबर से गैस तक, ₹23,731 करोड़ से बदलेगी गांवों की अर्थव्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link