Lucknow City

चारबाग में मौत का पहिया : बच्चों के सामने मां को बस ने रौंदा… फिर भीड़ ने ड्राइवर को ऐसे सिखाया सबक

ड्राइवर को पकड़ने के बाद लोगों ने की धुनाई, नशे में होने का आरोप, पुलिस के हवाले किया, उन्नाव की रहने वाली महिला बच्चों संग मौसी के गृह प्रवेश में आई थी लखनऊ

लखनऊ, 30 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। फुट ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का सिर क्षतविक्षत हो गया।

मृतका की पहचान उन्नाव के शुक्लागंज निवासी संगीता रावत (40) के रूप में हुई। वह नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। अपने तीन बच्चों के साथ लखनऊ अपनी मौसी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

WhatsApp Image 2025-11-30 at 4.08.22 PM
Charbagh Tragedy Bus Runs Over Woman

परिजनों के अनुसार बस को हाथ दिखाकर रास्ता देने का संकेत किया गया था। बस कुछ क्षण के लिए रुकी, जिसके बाद बड़ा बेटा राहुल आगे निकल गया लेकिन तभी बस अचानक चल पड़ी। संगीता उसकी चपेट में आ गई। दो छोटे बच्चे हल्की टक्कर से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें:

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक नशे में था। महिला को कुचलने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें  LDA की 'पहले आओ, पहले पाओ' फ्लैट योजना की मियाद बढ़ी... जानें कहां मिल रही कितनी विशेष छूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button