Lucknow City

जनेश्वर मिश्र पार्क पर इवेंट विवाद : अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, ‘हरित-हृदय’ बचाने की अपील

लखनऊ के पार्क में आयोजनों को लेकर सपा मुखिया ने जताई नाराजगी, लखनऊ वासियों और पर्यावरण प्रेमियों से नागरिक आंदोलन के तौर पर उठाने की बात कही

लखनऊ, 30 नवंबर 2025:

समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रस्तावित आयोजनों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पैसे के लालच में लखनऊ के इस प्रमुख हरित क्षेत्र को इवेंट्स के लिए इस्तेमाल न करे, क्योंकि इससे शहर की हवा और हरियाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने लखनऊ वासियों और पर्यावरण प्रेमियों से इसे एक नागरिक आंदोलन के तौर पर उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि विरोध को अकेले राजनीतिक दल उठाते हैं तो सरकार इसे राजनीतिक रंग देकर दबाने की कोशिश कर सकती है।

सपा अध्यक्ष का आरोप है कि यह केवल शुरुआत है। भविष्य में शहर तथा प्रदेश के अन्य पार्क भी ठेकेदारों और इवेंट गतिविधियों के दायरे में आ सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे आयोजनों के बाद होने वाली गंदगी, कूड़ा और प्रदूषण का बोझ स्थानीय निवासियों पर ही पड़ेगा, जिससे लखनऊ में स्वच्छ हवा भी प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने साथ ही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्क को पार्किंग स्थल के रूप में बदलने जैसे कदम शहर के पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। पढ़िए पुरी खबर 

ये भी पढ़ें  UP लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, लखनऊ में FIR दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button