Lucknow City

UP : गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में 27 को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर

उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, नगर निगमों, परिषदों और अधीनस्थ कार्यालयों में भी लागू होगा शासन का आदेश

लखनऊ, 2 दिसंबर 2025:

यूपी में आगामी 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यह अवकाश सभी सरकारी कार्यालयों, नगर निगमों, परिषदों, शैक्षणिक संस्थानों और अधीनस्थ कार्यालयों में लागू रहेगा।

अधिकारियों के अनुसार सिख समुदाय की भावनाओं और इस दिवस के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर भी अवकाश घोषित किया था।

गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें गुरु थे। उन्होंने न्याय, साहस, त्याग और धर्म रक्षा का मार्ग दिखाया। उनकी जयंती देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें:

गुरुगद्दी संभालने के बाद गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख पंथ को नई दिशा दी और 1699 में खालसा पंथ की स्थापना कर समानता तथा न्याय का संदेश दिया। उन्होंने सिख समुदाय को गुरु ग्रंथ साहिब को ही शाश्वत गुरु मानने का उपदेश दिया जो आज भी सिख धर्म की मूल आधारशिला है। सरकारी आदेश के बाद 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय, विद्यालय और संस्थान बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें  UPTET 2026 result : 13.30 लाख अभ्यर्थियों के चेहरे खिले, प्राथमिक में 80% तो उच्च प्राथमिक में 72% सफल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link