Lucknow City

लखनऊ एयरपोर्ट पर हवाई संकट: 9 लाख खर्च करके भी नहीं मिली फ्लाइट…तो किसी को भरना पड़ा 10 गुना किराया!

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों में भारी अव्यवस्था के चलते 42 फ्लाइटें रद्द हुईं, किराया 10 गुना तक बढ़ गया और हजारों यात्री घंटों फंसे रहे

लखनऊ, 6 दिसंबर 2025 :

किसी को 9 लाख रुपये खर्च करके भी नहीं मिली तंजानिया की फ्लाइट, तो किसी को मजबूरी में 10 गुना महंगा टिकट खरीदना पड़ा। ऐसी हालत इन दिनों इंडिगो फ्लाइट्स की वजह से हो रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते कल हालात और बिगड़ गए, जब उड़ानों में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। लगभग 30 प्रतिशत यानी कुल 42 फ्लाइटें अचानक रद्द कर दी गईं, जिनमें आने और जाने वाली उड़ानें शामिल थीं। इस रद्दीकरण से 2400 यात्रियों और उनके परिवारों समेत लगभग 10 हजार लोग प्रभावित हुए। सबसे बड़ा झटका इंडिगो यात्रियों को लगा, क्योंकि एयरलाइन की 7 समेत कुल 8 उड़ानें कैंसिल की गईं। लखनऊ से प्रतिदिन संचालित होने वाली 144 फ्लाइटों में से 65 अकेले इंडिगो की हैं, इसलिए अव्यवस्था का असर भी सबसे ज्यादा इसी एयरलाइन पर दिखा।

फ्लाइट रद्द होने की सूचना कई यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद मिली, जिससे एयरपोर्ट पर हंगामे का माहौल बन गया। कई लोग 5 से 20 घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठे रहे और अंत में जब रद्दीकरण की घोषणा हुई, तो यात्रियों का धैर्य टूट गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो की वेबसाइट और ऐप पर उड़ानों का समय सामान्य दिखाया जा रहा था, जबकि एयरपोर्ट पहुंचने पर डिस्प्ले बोर्ड पर फ्लाइट रद्द दिखती थी। काउंटर पर मौजूद कर्मचारी भी न तो सही जानकारी दे पा रहे थे और न ही टिकट आगे बढ़ाने या रिफंड से जुड़े सवालों का जवाब मिल रहा था। इससे गुस्सा और बढ़ गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी इसी तरह की स्थिति सामने आई थी।

16f8377f-37a6-4130-9d04-b9c06fd8527f
lucknow-airport-flight-crisis-disruption

उड़ानों के लगातार रद्द होने के कारण सीधी फ्लाइटें कम पड़ गईं और यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ानों पर निर्भर होना पड़ा। इसी वजह से किराए में भारी बढ़ोतरी देखी गई। लखनऊ से मुंबई का किराया जो सामान्य दिनों में 5 हजार रुपये रहता है, वह बढ़कर 48 हजार रुपये तक पहुंच गया। हैदराबाद का किराया 42,665 रुपये, बेंगलुरू का 68,790 रुपये और दिल्ली का किराया 14 से 17 हजार रुपये तक हो गया, जबकि यह आमतौर पर 4 हजार होता है। एयर इंडिया की 7 दिसंबर रात 8:30 वाली फ्लाइट का किराया भी 46,301 रुपये दर्ज किया गया। शुक्रवार को 1290 से ज्यादा यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराकर अन्य साधनों से यात्रा करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:

इस अव्यवस्था के बीच प्रतापगढ़ के रूपम अपने परिवार के साथ लखनऊ से मुंबई होते हुए तंजानिया जाना चाहते थे, लेकिन इंडिगो ने मुंबई-तंजानिया की फ्लाइट रद्द कर दी। उन्होंने 4.50 लाख रुपये खर्च कर नई टिकट ली, पर एयरपोर्ट आकर पता चला कि लखनऊ-मुंबई की फ्लाइट भी कैंसिल है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे की फ्लाइट का भरोसा दिया गया था, लेकिन वह भी रद्द हो गई। रूपम और उनका परिवार 24 घंटे से अधिक समय से एयरपोर्ट पर ही फंसा रहा।

पुणे के सुभाष रावल का परिवार भी इस अव्यवस्था का शिकार हुआ। वे अयोध्या से पुणे की सीधी फ्लाइट पकड़ने वाले थे जो रद्द हो गई। उन्हें बताया गया कि 4 दिसंबर को लखनऊ से वाया दिल्ली होकर फ्लाइट मिलेगी। वे सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे, लेकिन उन्हें न बृहस्पतिवार को फ्लाइट मिली और न ही शुक्रवार दोपहर की। आखिर उन्होंने मजबूरन सड़क से ही पुणे लौटने का फैसला किया, जिससे उन्हें करीब 50 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें  इटावा जिला अस्पताल में लचर इमरजेंसी व्यवस्था, ऑक्सीजन सिलेंडर खाली होने से मरीज परेशान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link