Lucknow City

नोएडा में 24 से होगी यूपी कबड्डी लीग…आयोजन में मिल रहा सीएम योगी का सहयोग

लखनऊ में काशी किंग्स के संयोजकों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 टीमें लेंगी हिस्सा, 24 दिसंबर को उद्घाटन में पहुंचेंगे डिप्टी सीएम, 10 जनवरी को होगा समापन

देवेंद्र प्रताप सिंह

सरोजनीनगर (लखनऊ), 15 दिसंबर 2025:

यूपी के खिलाड़ियों और उनकी प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की दिशा में सरकार की प्राथमिकता के तहत यूपी कबड्डी लीग का आयोजन 24 दिसंबर से नोएडा में किया जा रहा है। लीग का समापन 10 जनवरी को होगा। इसी क्रम में यूपी कबड्डी लीग की टीम काशी किंग्स के संयोजक लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लीग की तैयारियों की जानकारी दी।

f9362c68-e4fc-484e-9915-cb5466127d6f

ये भी पढ़ें:

लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में काशी किंग्स के संयोजक कुलवंत बलियान, सह-संयोजक धीरेंद्र सिंह और मुनेंद्र सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संयोजकों ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। संयोजक कुलवंत बलियान ने बताया कि इस बार यूपी कबड्डी लीग में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। काशी किंग्स की टीम पूरी तरह तैयार है और उन्हें भरोसा है कि टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन और ऑक्शन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Advertisement

cc6ee474-cd08-4cdb-a550-0032c99dd465

सह-संयोजक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी कबड्डी लीग का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल के बाद युवाओं को उनके मूल खेल कबड्डी के प्रति प्रेरित करने की यह पहल खूब सराही जा रही है और इसका सकारात्मक रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार लीग का उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें  भोले बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, बाबा बारुदी ने पहले मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link