Lucknow City

लखनऊ: एग्जाम के बाद पड़ा दिल का दौरा…कक्षा छह के छात्र की गई जान, परिवार सदमे में

जानकीपुरम निवासी संदीप सिंह का बेटा अमेय महानगर स्थित मोंटफार्ट इंटर कॉलेज का छात्र था कॉपी जमा करने के बाद सीट पर बैठते ही हुआ बेहोश

लखनऊ, 5 दिसंबर 2025:

राजधानी लखनऊ के महानगर स्थित मोंटफार्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 6 के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार के साथ शिक्षक व साथी छात्र सदमे में हैं।

बताया गया कि जानकीपुरम निवासी संदीप सिंह का बेटा अमेय महानगर स्थित मोंटफार्ट इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। इस मामले में मोंटफार्ट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बयान जारी कर कहा कि कॉलेज में शुक्रवार को यूनिट टेस्ट-2 की परीक्षा चल रही थी जिसमें कक्षा 6-सी का छात्र अमेय सिंह भी परीक्षा दे रहा था। परीक्षा समाप्त करने के बाद उसने अपनी कॉपी टीचर के पास जमा की और इसके तुरंत बाद अपनी सीट पर ही बेहोश होकर गिर गया।

ये देख टीचर ने स्टॉफ व अन्य शिक्षकों को सूचना दी। विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी अमेय को क्लास से विद्यालय के प्राथमिक उपचार कक्ष में ले आये और सीपीआर दिया और फिर सिविल अस्पताल महानगर लखनऊ ले आये। जहां इमर्जेंसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण कार्डियक अटैक बताया है

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ रियल एस्टेट बाजार में नई उम्मीद : IT सिटी में जमीन होगी सस्ती! सैन्यकर्मियों को खास छूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link