Lucknow City

सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में क्रिसमस से पहले दिखी उत्सव की धूम…रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विद्यालय परिसर को क्रिसमस थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया, नृत्य, नाटिका और झांकी के जरिए बच्चों ने दिया प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 23 दिसंबर 2025:

निगोहां स्थित सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में क्रिसमस से पूर्व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस पर प्रेयर और कैरोल गीतों से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य, लघु नाटिकाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित झांकी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2025-12-23 at 5.48.06 PM

फादर डेनिस डी’सूज़ा, प्रधानाचार्य, सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, मोहनलालगंज ने क्रिसमस पर परस्पर प्रेम और खुशियां बांटने का आह्वान किया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी सजीव प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विद्यालय परिसर को क्रिसमस थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का उत्साह बढ़ाया, वहीं रंग-बिरंगी सजावट और रोशनी ने पूरे माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। प्रधानाचार्य विजय कुमार क्रिस्ता ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें  चलती ट्रेन में युवक की सनक... बुजुर्ग किसान को बोगी से धकेला, 16 किमी के सर्च में मिला शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button