National

अयोध्या पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल…गणपति सच्चिदानंद आश्रम शाखा का किया उद्घाटन

श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम में हुआ आयोजन, गवर्नर ने कहा कहा- भगवान दत्तात्रेय के जीवन से प्रेरणा लेकर मानव सेवा और प्रकृति संरक्षण को बनाएं जीवन का लक्ष्य

अयोध्या, 26 दिसंबर 2025:

रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गणपति सच्चिदानंद आश्रम की स्थानीय शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भगवान दत्तात्रेय के जीवन दर्शन को आत्मसात करने का संदेश देते हुए कहा कि उनके आदर्श आज के समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

राज्यपाल श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां गणपति सच्चिदानंद आश्रम से जुड़े संतों, श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में राज्यपाल ने स्वामी गणपति सच्चिदानंद से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग साझा किया और कहा कि संत परंपरा ने सदैव समाज को सेवा, समरसता और करुणा का मार्ग दिखाया है।

WhatsApp Image 2025-12-26 at 2.28.38 PM

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि हमारी वैदिक परंपराएं वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देती हैं, जिसका अर्थ है पूरा विश्व एक परिवार है। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और प्रकृति का संरक्षण सबसे बड़ी साधना। यदि हम इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं, तो समाज और राष्ट्र दोनों का कल्याण सुनिश्चित किया जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि भगवान दत्तात्रेय का जीवन हमें संतुलन, त्याग और ज्ञान का मार्ग सिखाता है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर व्यक्ति आत्मिक उन्नति के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर सकता है। इस कार्यक्रम में अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी सहित मैसूर और देश के अन्य क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  भाजपा के पूर्व MLA चैंपियन की लैंड क्रूजर के 28 चालान, देहरादून RTO ने भेजा ये नोटिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link