Lucknow City

ठंड में बिजली की मार : लखनऊ के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी सप्लाई… जानें कब आएगी बिजली

अमीनाबाद क्षेत्र के नजीराबाद, बुक मार्केट और सेंट्रल बैंक के आसपास, सीजी सिटी पांच नंबर उपकेंद्र के बगियामऊ, हसनपुर खेवली, भुइयनपुरवा, महमूदपुर, नया पुरवा, देवामऊ, भेड़हनखेड़ा, टनटहा, बाकनखेड़ा, मुजफ्फरनगर घुसवल, शांति नगर और धावाहार इलाके होंगे प्रभावित

लखनऊ, 11 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में आज घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुधार कार्यों के कारण कुछ क्षेत्रों में सप्लाई बंद रखी जाएगी। इससे हजारों लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक न्यू पावर हाउस अमीनाबाद के अंतर्गत आने वाले नजीराबाद, बुक मार्केट और सेंट्रल बैंक के आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लाइन और उपकरणों से जुड़े सुधार कार्य किए जाएंगे जिससे भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा सीजी सिटी नंबर पांच उपकेंद्र में पैनल की मरम्मत का काम भी प्रस्तावित है। इस कारण सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई रिहायशी इलाकों में बिजली संकट बना रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में बगियामऊ, हसनपुर खेवली, भुइयनपुरवा, झिलझिला का पुरवा, महमूदपुर, नया पुरवा, देवामऊ, भेड़हनखेड़ा, टनटहा, बाकनखेड़ा, मुजफ्फरनगर घुसवल, घुस्वालकला, धौधनखेड़ा, शांति नगर और धावाहार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

ठंड के मौसम में बिजली कटौती से खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी होने की आशंका है। हीटर, रूम हीटर और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों पर निर्भर परिवारों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को भी कामकाज में बाधा आने की संभावना है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग का दावा है कि ये सुधार कार्य बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें  अयोध्या हाइवे पर 22 किलोमीटर लंबा जाम, बाराबंकी पुलिस ने लगाया आरोप, चार घंटे तक लोग परेशान।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button