National

गंगा स्नान से खिचड़ी चढ़ाने तक… मकर संक्रांति पर भक्ति में डूबी वाराणसी, 100 जवानों के साथ सुरक्षा मुस्तैद

मकर संक्रांति के अवसर पर वाराणसी पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आई, जहां भोर से गंगा स्नान, दान पुण्य और काशी विश्वनाथ के दर्शन का सिलसिला चला। कड़ी सुरक्षा के बीच गंगा घाटों पर आस्था और अनुशासन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला

वाराणसी, 15 जनवरी 2026:

मकर संक्रांति का पावन पर्व वाराणसी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मां गंगा के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आज सुबह से ही हर हर गंगे और नमामि गंगे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान किया और मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद अन्न, वस्त्र और द्रव्य का दान कर पुण्य अर्जित किया। सुबह सात बजे तक काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे।

दशाश्वमेध घाट के साथ ही शीतला घाट, पंचगंगा घाट, असि घाट और गंगा गोतमी संगम कैथी तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। हर घाट पर स्नान और दान पुण्य का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा। स्नान के बाद श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर की ओर रवाना हुए।

WhatsApp Image 2026-01-15 at 1.05.58 PM

ये भी पढ़ें:

मकर संक्रांति के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन का क्रम लगातार चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ को खिचड़ी अर्पित की और खिचड़ी बाबा मंदिर में प्रसाद भी ग्रहण किया। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

Advertisement

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जल पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट के सौ जवान पच्चीस नावों के साथ तैनात रहे। प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग की गई और ड्रोन, एआई व सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-01-15 at 1.05.59 PM

मकर संक्रांति के अवसर पर नमामि गंगे अभियान की ओर से मां गंगा और भगवान सूर्य की विशेष आरती उतारी गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में राष्ट्रध्वज और स्वच्छता संदेशों के साथ संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का आह्वान किया गया।

ये भी पढ़ें  International Yoga Day: पक्षी विहार में गूंजा 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' का संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link