Lucknow City

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफरातफरी… बसपा दफ्तर के हॉल में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं

कुछ देर के लिए बन गया अफरातफरी का माहौल, सुरक्षा कर्मियों ने घेरा बनाकर मायावती को सुरक्षित बाहर निकाला, अग्नि सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल से टला हादसा

लखनऊ, 15 जनवरी 2026:

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हॉल में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। इन हालात में मायावती को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक समाप्त करनी पड़ी। Mayawati News thehohalla

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती विपक्षी दलों पर निशाना साध रही थीं। राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रख रही थीं। इसी बीच मंच के पास फॉल सीलिंग से अचानक धुआं फैलने लगा। हाल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पार्टी पदाधिकारियों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए सतर्कता बरती। एहतियात के तौर पर अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर) का तत्काल उपयोग किया गया। इससे आग लगने जैसी घटना को होने से पहले ही रोक लिया गया।

WhatsApp Image 2026-01-15 at 12.47.59 PM

ये भी पढ़ें:

धुआं फैलने के कारण कुछ समय के लिए हॉल में दृश्यता कम हो गई और वहां मौजूद मीडियाकर्मियों में भी हलचल देखी गई। सुरक्षा कर्मियों ने घेरा बनाकर मायावती को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को तत्काल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। मायावती मीडिया के सवाल लिए बिना ही कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गईं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि प्रेस वार्ता समाप्त होने से ठीक पहले यह शॉर्ट सर्किट हुआ। पार्टी सूत्रों के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की तत्परता से हादसा टल गया। इसके बाद परिसर की विद्युत व्यवस्था की जांच कराई जा रही है। इस अप्रत्याशित घटना ने मायावती के जन्मदिन के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को अचानक चर्चा का विषय बना दिया।

ये भी पढ़ें  UP JE Vacancy 2026 : भर्ती का बड़ा मौका, 1536 पदों पर निकला विज्ञापन, जानें कब से करें आवेदन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link