Lucknow City

एक टिश्यू पेपर ने रोकी उड़ान…लखनऊ एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों में मचा हड़कंप

दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला 'फ्लाइट में बम' लिखा टिश्यू पेपर, उड़ान से पहले सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट, यात्रियों और सामान को उतारकर की गई जांच, नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान, जांच के बाद धमकी निकली फर्जी

लखनऊ, 12 जून 2026:

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एक टिश्यू पेपर ने सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया। दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2111 के शौचालय में बम लिखा एक टिश्यू पेपर मिलने के बाद उड़ान को फौरन रोक दिया गया। हर कोना खंगाला गया पूरी तसल्ली के बाद पता चला कि किसी ने फर्जी अफवाह फैलाई थी।

जानकारी के मुताबिक विमान सुबह करीब 11:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था। उड़ान से ठीक पहले टॉयलेट में रखे टिश्यू पेपर पर लिखे संदेश पर कर्मचारियों की नजर पड़ी। सूचना मिलते ही विमान को टैक्सी-वे क्षेत्र में ले जाया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया।

सीआईएसएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान में सवार करीब 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रियों के सामान को भी उतारकर अलग से जांच की गई। इसके बाद विमान के भीतर और बाहर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कई घंटे चली जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने की वजह से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई। मामले की जांच की जा रही है कि टिश्यू पेपर पर यह संदेश किसने लिखा और उसे विमान के शौचालय में किसने रखा।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  वसंत पंचमी पर बड़ा फैसला... चारधाम यात्रा की तारीखों का ऐलान, इस तारीख को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link