Lucknow City

वसंत पंचमी पर बड़ा फैसला… चारधाम यात्रा की तारीखों का ऐलान, इस तारीख को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

वसंत पंचमी पर चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा की गई है, जिसके तहत भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे, जबकि यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री धाम से होगी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 23 जनवरी 2026:

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नरेंद्र नगर स्थित राजा के दरबार में भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। एलान के मुताबिक भगवान बदरीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।

23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

ये भी पढ़ें:

राजा के दरबार में हुई घोषणा के अनुसार भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट खुलते ही देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर सकेंगे। तिथि के एलान के बाद तीर्थ यात्रियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-23 at 4.59.23 PM

यमुनोत्री से होगी चारधाम यात्रा की शुरुआत

चारधाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री धाम से होती है। इस वर्ष यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन पंचांग गणना के बाद घोषित की जाएगी। सभी धामों की तिथियां तय होने के साथ ही यात्रा की रूपरेखा साफ होती जा रही है।

सरकार ने तेज की तैयारियां, अधिकारियों को दिए निर्देश

चारधाम यात्रा की तिथियों के एलान के साथ ही उत्तराखंड सरकार ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। कुछ दिन पहले गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  आगरा: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा,लूटे गए जेवरात बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link