Lucknow City

बाइक पर बोरियों में भरकर ले जा रहा था 16 लाख के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन…युवक को दबोचा

प्रतिबंधित है इंजेक्शन, पांच बोरियों में मिलीं 504 बोतलें, कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी, नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 7 अप्रैल 2026:

काकोरी इलाके में एसटीएफ, ड्रग्स विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ एक युवक को पकड़ लिया। उसके पास से करीब 16 लाख रुपये कीमत की 504 बोतलें बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान इनपुट मिला कि करीमाबाद नहर पुल अंडरपास के पास एक युवक बाइक से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को रोक लिया।

ये भी पढ़ें:

उसने बाइक में रबर से पांच बोरियां बांध रखीं थीं। बोरियों के अंदर 504 बोतलें रखी थीं। पूछताछ में उससे खरीद-बिक्री से जुड़े कागज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। आरोपी की पहचान रहीमाबाद के तेरवा गांव निवासी रेहान के रूप में की है। शुरुआती जांच में बरामद इंजेक्शन की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल एसटीएफ और पुलिस उससे पूछताछ कर सप्लाई चेन और जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  स्किल, टेक्नोलॉजी और पारदर्शिता का ट्रिपल इंजन : UP का युवा बन रहा आत्मनिर्भर, रोजगार में बड़ी छलांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link