Lucknow City

दाखिले की दौड़ : लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में चाहिए एडमिशन तो कल से करें आवेदन… जानें प्रक्रिया

3020 सीटों पर लिया जाएगा दाखिला, परास्नातक में 620 और स्नातक में हैं 2400 सीटें, बीकॉम में पहली बार अप्रेंटिसशिप एमबीडेड डिग्री प्रोग्राम, महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

लखनऊ, 15 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित नेशनल पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कॉलेज में कुल 3020 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुक्रवार (16 जनवरी) से शुरू होंगे। यह फैसला कॉलेज की प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा की तिथियां और समय सारिणी जल्द ही महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह के मुताबिक इस बार विदेशी विद्यार्थियों के लिए भी सीटें आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। विदेशी छात्रों के लिए प्रवेश से जुड़े दिशा-निर्देश और प्रक्रिया सामान्य प्रवेश से अलग होगी। इसकी विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। National PG College Apply Now

इस सत्र की एक बड़ी खासियत यह है कि बीकॉम में पहली बार अप्रेंटिसशिप एमबीडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत प्रवेश लिए जाएंगे। इस नए कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित शैक्षणिक पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण यानी अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। इससे उनकी रोजगार क्षमता को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

परास्नातक स्तर पर कुल 620 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें एमए एंथ्रोपोलॉजी, इकनॉमिक्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, एमकॉम पब्लिक हेल्थ, एमएससी केमिस्ट्री, जॉइनफार्मेटिक्स तथा बैंकिंग, स्टॉक और इंश्योरेंस जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। वहीं स्नातक स्तर पर 2400 सीटों पर प्रवेश होंगे। बीए, बीएजेएमसी, बीबीए, बीबीए डिजिटल बिजनेस, बीसीए, बीकॉम, ई-कॉमर्स और बीएससी मैथ्स जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में सीटें उपलब्ध हैं।

Advertisement

इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.npgc.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. रामकृष्ण को सौंपी गई है। अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सीधे उनसे प्राप्त कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : शादी के विवाद में युवती की गला घोंटकर हत्या, शव को पत्थर से बांधकर नाले में फेंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link