Lucknow News: आज फिर बिजली कटौती का अलर्ट, इन इलाकों में 3 बजे तक बत्ती गुल
मरम्मत कार्य के चलते गोमतीनगर से महानगर और नादरगंज तक बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित, अलग-अलग क्षेत्रों में 10:30 बजे से शुरू होगी कटौती

लखनऊ, 7 अक्टूबर 2026:
यूपी की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में आज फिर बिजली कटौती लाखों लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर सकती है। शहर के अलग-अलग बिजली उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं को पहले से जरूरी काम निपटाने और बिजली कटौती को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।
गोमतीनगर के विश्वास खंड उपकेंद्र से जुड़े विनय खंड-2 और 3 में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं विपिन खंड उपकेंद्र के विशाल खंड-1, 2 और डिगडिगा में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कटौती होगी।
गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-5 उपकेंद्र के अवधपुरी खंड-2, कौशलपुरी, संकट मोचन मंदिर, गंगोत्री विहार फेज-2 और गड़ेरियनपुरवा में दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के 4/362 विराम खंड के आसपास दोपहर 12 से 3 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
महानगर क्षेत्र में भी बिजली कटौती का असर रहेगा। सुभाष पार्क उपकेंद्र के सेक्टर-ए व सी महानगर, पुराना महानगर और कृष्णा कॉलोनी के साथ अहिबरनपुर उपकेंद्र से जुड़े गल्ला मंडी, मूंगफली मंडी और आदर्शपुरम में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा नादरगंज ओल्ड उपकेंद्र से जुड़े अलकनंदा, मिर्जापुर गांव, शहीद पथ, औरंगाबाद जागीर, औरंगाबाद खालसा, सपना सिटी, विनायक सिटी, शिवलोक, शांतिपुरम, बेहेसा बाग नंबर-2, पृथ्वीनगर और अपना विहार में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
विभाग के अधिकारियों की सलाह है कि संबंधित क्षेत्रों के लोग बिजली कटौती से पहले मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज कर लें तथा पानी की जरूरत भी पहले से पूरी कर लें।






