Lucknow City

नाम बदलकर बढ़ाईं नजदीकियां, फिर धर्म परिवर्तन की शर्त, हिंदू संगठन संग थाने पहुंची युवती

युवती का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और शादी के वादे से मुकर गया, आरोपी युवक के उसके परिवार पर केस दर्ज

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 4 जून 2026:

राजधानी के पारा इलाके में रहने वाली एक युवती ने युवक और उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोस्वामी के मुताबिक पीड़िता ने संगठन के पदाधिकारियों को पूरी घटना बताई थी। इसके बाद उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचा गया, जहां उसकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया। पीड़िता का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान आलमबाग के मवैया निवासी जुबैर से हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपना नाम बदलकर खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की और बाद में प्रेम संबंध बना लिए। युवती के मुताबिक आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले गया, जहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लंबे समय तक शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। जब उसने विवाह की बात की तो आरोपी और उसके परिवार के लोग धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

युवती का आरोप है कि आरोपी की मां और दोनों बहनों ने उसे डराकर बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया। साथ ही इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन के बदले मदरसे से 12 लाख रुपये दिलाने का लालच दिया गया। इंकार करने पर आरोपी, उसकी मां और भाइयों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। उसने पुलिस से सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button