Lucknow City

मायावती पर आपत्तिजनक पोस्ट से बसपा कार्यकर्ता नाराज, लखनऊ में फेसबुक यूजर पर केस

कृष्णानगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, पुलिस ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुटाई जा रही तकनीकी जानकारी

लखनऊ, 11 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। बसपा प्रमुख एवं पूर्व सीएम मायावती के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले में पुलिस ने संबंधित फेसबुक आईडी के आधार पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक आलमबाग के दामोदरनगर स्थित कैंट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी देवेश कुमार गौतम के आवास पर सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गंगाराम वर्मा की नजर फेसबुक पर एक पोस्ट पर पड़ी, जो श्रेया यादव नाम की आईडी से साझा की गई थी।

आरोप है कि इस पोस्ट में मायावती के लिए बेहद आपत्तिजनक, अभद्र और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य शब्दों का प्रयोग किया गया था। पोस्ट पढ़ते ही बैठक में मौजूद कार्यकर्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने इस तरह की भाषा को सभ्य समाज के खिलाफ बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियां न केवल व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इसी के चलते कृष्णानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले ने सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और अभिव्यक्ति की मर्यादा पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें  चारबाग में मौत का पहिया : बच्चों के सामने मां को बस ने रौंदा... फिर भीड़ ने ड्राइवर को ऐसे सिखाया सबक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link