Uttar Pradesh

सीएम ने एक और कन्वेंशन सेंटर सौंपा, कहा… विकास का मॉडल बन रहा गोरखपुर

कल्याण मंडपम शुरू होने से सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों को मिलेगा नया मंच, आवास योजना के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, सांसद रविकिशन ने सुनाई सिंगापुर की कहानी

गोरखपुर, 14 फरवरी 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शहर के तुलसीराम पश्चिम क्षेत्र में नवनिर्मित कल्याण मंडपम कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। करीब 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बने इस केंद्र को शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बताया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी आवासीय योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के आवंटियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में सांसद रविकिशन व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मंडपम में शीश महल जैसी सुविधाएं हैं। कई और मंडपम बन रहे हैं। पहले बिछिया कैसा था? अब देखिए कैसी सड़कें हो गई हैं।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 5.46.57 PM

गोरखपुर तेजी से विकास के मॉडल के रूप में उभर रहा है। शहर में चौड़ी सड़कों और बेहतर यातायात व्यवस्था से जाम की समस्या कम हुई है। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए चल रहे प्रोजेक्ट भी जल्द पूरा असर दिखाएंगे। प्रदेश में फोरलेन और सिक्सलेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे गोरखपुर की कनेक्टिविटी लखनऊ, वाराणसी, देवरिया, बिहार और नेपाल तक मजबूत हुई है। औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ने और उर्वरक कारखाने के संचालन से रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर की साफ हवा और बेहतर माहौल को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। रामगढ़ताल जैसे पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखना जरूरी है और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए। दिल्ली में 400 AQI है। वहां दम घुटता है, आंखों में जलन होती है। वहीं, गोरखपुर में वातारण एकदम शुद्ध है। पर्यावरण को आप बचाएंगे, तो पर्यावरण आपको बचाएगा।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 5.47.08 PM

सांसद रविकिशन ने यूपी के हाल से तुलना करते हुए सिंगापुर की कहानी सुनाई। कहा कि 1975 की बात है, सिंगापुर के प्रधानमंत्री थे, ली कुआन यू। योगी जी जब 2017 में यहां आए, सिंगापुर की भी वही हाल थी जो यहां था। माफिया, बाहुबली, छीनेती, डकैती, लूट, बलात्कार चारों तरफ आतंक था। आज सिंगापुर बहुत अमीर देश में जाना जाता है। बिल्कुल वहीं हाल यूपी का भी था, 2017 से पहले लेकिन योगी जी मे मुख्यमंत्री बनने के बाद आज 2026 चल रहा है। आज यूपी में हर कोई निवेश करना चाहता है। अदानी हो अंबानी हो कोई ऐसा बिजनेसमैन नहीं जो यूपी में इंडस्ट्री नहीं लगाना चाहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button