Uttar Pradesh

सीसामऊ में बृजेश पाठक की भविष्यवाणी फ्लॉप, सपा कैंडिडेट सोलंकी की जीत से बीजेपी का दावा धराशायी।

कानपुर,23 नवंबर 2024

कानपुर की सीसामऊ सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज की, जिससे यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का दावा फेल हो गया। पाठक ने पहले कहा था कि बीजेपी कैंडिडेट सुरेश अवस्थी की जीत सुनिश्चित है, लेकिन मतगणना के बाद सोलंकी ने 8629 वोटों से जीत हासिल की। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर सपा का दबदबा था, और 2024 के लोकसभा चुनाव में कानपुर से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। सोलंकी की जीत के बाद सपाईयों में जश्न मनाया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आगरा : ताजमहल का दीदार… लंबा इंतजार, परेशान विदेशी पर्यटक का वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link