Uttarakhand

देहरादून में सड़क सुरक्षा व पर्यावरण बचाने के लिए दौड़े लोग, CM धामी ने दिलाई जिम्मेदारी की शपथ

कैंट रोड से शुरू हुई 5 किलोमीटर की दौड़ में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों के साथ सैकड़ों लोग हुए शामिल, ‘हेलमेट पहनो, जीवन बचाओ’ और ‘हरित पर्यावरण, हमारा संकल्प’ जैसे नारों के जरिए दिया संदेश

देहरादून, 17 फरवरी 2026:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार सुबह एक अनोखा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट रोड से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों समेत विभिन्न आयु वर्गों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुबह की ठंडी हवा और जोश से भरे नारों के बीच शहर का माहौल जागरूकता के रंग में रंगा नजर आया।

WhatsApp Image 2026-02-17 at 5.38.51 PM

दौड़ से पहले सीएम धामी ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानून का मामला नहीं बल्कि जीवन रक्षा का सवाल है। हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे छोटे-छोटे कदम बड़े हादसों को रोक सकते हैं। साथ ही उन्होंने स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए नागरिकों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

ये भी पढ़ें:

परिवहन विभाग की पहल हुए आयोजन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना है। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने ‘हेलमेट पहनो, जीवन बचाओ’ और ‘हरित पर्यावरण, हमारा संकल्प’ जैसे नारों के जरिए आम लोगों तक संदेश पहुंचाया। सड़क किनारे खड़े नागरिकों ने भी तालियों के साथ धावकों का उत्साह बढ़ाया।

Advertisement

इस मौके पर देहरादून सदर विधायक खजन दास, विधायक सविता कपूर और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्यभर में इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे। यह पहल न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगी, बल्कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक सोच को भी मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें  मानसून से पहले तैयारियों का टेस्ट : जलभराव से लेकर क्लाउड बर्स्ट के हालात तक बनी रणनीति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link