Barabanki City

छह दिन से किशोरी लापता…मां को लखनऊ के सगे भाइयों पर देह व्यापार में झोंकने का शक

बेटी की खोजबीन में लगी मां को परिचितों से मिला सुराग, नामजद एफआईआर दर्ज, अलर्ट पुलिस की टीमों ने शुरू की तलाश

बाराबंकी, 19 फरवरी 2026:

कोतवाली शहर क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की नाबालिग किशोरी छह दिन से लापता है। मां को शक है कि लखनऊ चिनहट के दो युवकों ने उसे अपहरण कर बंधक बनाए रखा फिर उसे देह व्यापार में धकेल दिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार कोतवाली शहर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 साल की किशोरी 12 फरवरी की सुबह घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने आसपास काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी जानकारी जुटाई, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।

मां का आरोप है कि लखनऊ चिनहट के नौबस्ता कला में रहने वाले कृष्णा व अरुण नामक सगे भाइयों ने ही बेटी का अपहरण किया है। उसे कहीं बंधक बनाकर रखा गया। मां को शक है कि बेटी को देह व्यापार कराने के लिए अगवा किया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ में घर खरीदना हुआ आसान, LDA ला रहा सस्ते फ्लैटों का मेगा प्रोजेक्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button