Uttarakhand

राजभवन घेराव के बैनर-पोस्टर हटाने का आरोप… कांग्रेस का नगर निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

कांग्रेस ने 16 फरवरी को किया था प्रस्तावित आंदोलन का ऐलान, भेदभाव का आरोप, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 फरवरी 2026:

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं का आरोप है कि 16 फरवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव और कूच कार्यक्रम के प्रचार के लिए लगाए गए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और कटआउट नगर निगम प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के हटा दिए, जिसके विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठा रही है, लेकिन राजनीतिक दबाव में आकर नगर निगम ने प्रचार सामग्री हटाई। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर दूसरे दलों के साथ ऐसा नहीं किया जाता तो कांग्रेस के साथ ही यह रवैया क्यों अपनाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि सरकार जन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए दमनात्मक तरीका अपना रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और जंगली जानवरों के हमलों जैसे मुद्दों पर कांग्रेस आवाज उठा रही है, जिसे दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन के बाद एसडीएम कुमकुम जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, पार्षद मुनिक अहमद भूरा, अर्जुन सोनकर, अभिषेक तिवारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सीतापुर : बाबा गोरखनाथ मूर्ति के स्थापना दिवस में पहुंचेंगे सीएम...तपोधाम में तैयारियां शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button