Lucknow CityNational

लखनऊ में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई… बस यात्री से 3.6 किलो हेरोइन बरामद

काठमांडू से दिल्ली जा रही बस में महिला के पास मिला मादक पदार्थ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.26 करोड़

लखनऊ, 21 फरवरी 2026:

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने लखनऊ में काठमांडू से दिल्ली जा रही बस की एक महिला यात्री के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 7.26 करोड़ रुपये आंकी गई है।

खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने बस पर निगरानी बढ़ाई और 20 और 21 फरवरी की मध्यरात्रि के आसपास लखनऊ में संदिग्ध यात्री को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान महिला के सामान से तीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें 3630 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ मिला।

मौके पर किए गए फील्ड टेस्ट में यह पदार्थ हेरोइन पाया गया। इसके बाद टीम ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पिछले तीन महीनों में डीआरआई लखनऊ में तीन अलग अलग मामलों में कुल 11.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर चुकी है।

ये भी पढ़ें  हिंसा और तनाव के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button