Uttarakhand

धामी ने बच्चों संग सुना मन की बात का 131वां एपिसोड, कहा… जनभागीदारी से मजबूत होता देश

सीएम आवास पर हुआ आयोजन, एआई, अंगदान और डिजिटल ठगी से बचाव जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक रहने की अपील

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 22 फरवरी 2026:

रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मन की बात कार्यक्रम का 131वां एपिसोड सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ कार्यक्रम को सुना और इसके संदेशों को समाज के लिए अहम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात ऐसा मंच बन चुका है जो आम लोगों को प्रेरित करता है और समाज में सकारात्मक बदलाव की सोच को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के जरिए नवाचार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयासों को लगातार प्रोत्साहन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-22 at 1.42.57 PM

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस बार के एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान से जुड़ी प्रेरक कहानियां और डिजिटल अरेस्ट जैसी ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने पर खास जोर दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे इन संदेशों को अपनी जिंदगी में अपनाएं और एआई, स्वास्थ्य जागरूकता तथा डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में जिम्मेदारी से भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सविता कपूर, सुरेश गड़िया और पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  पहलगाम : आतंकी हमले के खिलाफ स्थानीय लोगों का कैंडल मार्च, डोडा में भी विरोध प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link