Uttarakhand

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा… एनएसयूआई का शर्टलेस प्रदर्शन, पुतला फूंका

कांग्रेस भवन से एसलेहॉल चौक तक गूंजते रहे नारे, प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने की अगुवाई, जल्द रिहाई की मांग रखी

देहरादून, 24 फरवरी 2026:

दिल्ली में आयोजित एआई समिट के मामले में दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ उत्तराखंड में कांग्रेस के छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नेता सड़क पर उतरे। इस दौरान शर्टलेस होकर आक्रोश जताया और नारेबाजी कर भारत सरकार का पुतला फूंका।

मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से एसलेहॉल चौक तक शर्टलेस होकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा पुतला दहन कर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब की रिहाई की मांग उठाई।

WhatsApp Image 2026-02-24 at 3.31.46 PM

ये भी पढ़ें:

प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखते हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस कार्रवाई का सहारा ले रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। नेगी ने चेतावनी दी कि यदि युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एसलेहॉल चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान भारत सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही। प्रदर्शन में सागर सेमवाल, हरजोत सिंह, सुधांशु अग्रवाल, पुनीत, हनी, अल्तमस, मंथन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  बीआईएस ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर बताया मानकों का महत्व

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button