NationalUttar Pradesh

सात समंदर पार सीएम पर प्रवासी भारतीयों ने लुटाया स्नेह… टोक्यो में जोश भरा स्वागत

एयरपोर्ट पर पारंपरिक अंदाज, तिलक और सांस्कृतिक उपहारों व प्रस्तुतियों के साथ दिखा भारत-जापान रिश्तों का खास रंग

टोक्यो/लखनऊ, 25 फरवरी 2026:

जापान दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टोक्यो में प्रवासी भारतीयों ने बेहद आत्मीय अंदाज में स्वागत किया। एयरपोर्ट पर जुटे भारतीय समुदाय के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। माहौल ऐसा था जैसे अपने प्रदेश का कोई अपना लंबे समय बाद घर पहुंचा हो।

पारंपरिक परिधानों में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय जमा हो गए थे। महिलाओं ने साड़ी और सलवार सूट पहन रखे थे, जबकि कई पुरुष कुर्ता-पायजामा में नजर आए। कुछ लोगों ने भगवा रंग के कपड़े पहनकर अपने सांस्कृतिक जुड़ाव को भी जाहिर किया। स्वागत के दौरान एक बच्ची ने भारतीय परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री के माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया, जिसने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-25 at 4.16.52 PM

तस्वीरों और मुलाकात को लेकर दिखा उत्साह

प्रवासी भारतीय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो खिंचवाने को उत्सुक दिखाई दिए। इस दौरान कई लोगों ने स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। एक प्रवासी भारतीय ने भारत और जापान के आध्यात्मिक रिश्तों को दर्शाता विशेष पोस्टर दिया, जबकि एक महिला ने हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट कर सम्मान जताया।

WhatsApp Image 2026-02-25 at 4.16.53 PM

जापानी प्रशासनिक प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

टोक्यो आगमन पर यामानाशी प्रांत के वाइस गवर्नर जुनिचि इशिदरा ने भी अगवानी की। इसे केवल औपचारिक स्वागत नहीं बल्कि भारत और जापान के बीच मजबूत होते रिश्तों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। प्रवासी समुदाय ने इस दौरे को उत्तर प्रदेश में निवेश, उद्योग और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं से जोड़कर देखा। कई लोगों का कहना रहा कि वैश्विक मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व होते देख गर्व महसूस हो रहा है।

ये भी पढ़ें  लाखों की कमाई, हजारों सपनों की उड़ान : गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लखपति दीदियां होंगी स्टार गेस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button