Lucknow City

आरोग्य मेले में मिले पशुओं को सेहतमंद रखने के टिप्स… पशुपालकों को डिप्टी सीएम ने बताईं योजनाएं

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मोहनलालगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का किया शुभारंभ, 12,300 पशुओं का इलाज, मुफ्त दवाएं और टीकाकरण का लाभ मिला

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 1 मार्च 2026:

तहसील क्षेत्र के गनियार मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने किया। इस मौके पर पशु प्रबंधन और पशु आरोग्य से जुड़ी मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया गया।

मेले के दौरान बृजेश पाठक ने गौ पूजन किया और विभिन्न नस्लों के घोड़ों को देखकर पशुपालकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे आयोजन गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच से पशुधन बेहतर होता है और दुग्ध उत्पादन भी बढ़ता है।

WhatsApp Image 2026-03-01 at 8.48.22 AM (1)

विधायक अमरेश कुमार रावत ने कहा कि अंत्योदय की सोच के साथ सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास पर फोकस कर रही है। इस तरह के मेले पशुपालकों को नई तकनीक और वैज्ञानिक जानकारी देते हैं, जिससे वे बेहतर उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया शिविर में 12,300 छोटे और बड़े पशुओं का मुफ्त इलाज किया गया और दवाएं बांटी गईं। पालतू पशुओं को एंटी रैबीज टीके भी लगाए गए। पशुपालक गोष्ठी में विशेषज्ञों ने पशुपालन से जुड़ी उपयोगी और व्यवहारिक जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में लोकगायिका काजल सिंह ने आल्हा गायन की प्रस्तुति से मन मोह लिया। इस दौरान रोग नियंत्रण निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार कनौजिया, संयुक्त निदेशक डॉ. श्याम नगीना, सीवीओ लखनऊ डॉ. सुरेश कुमार, सीवीओ हरदोई डॉ. अशोक कुमार सिंह, सीएमओ रायबरेली डॉ. कुलदीप द्विवेदी, पशु चिकित्सा अधिकारी नगराम डॉ. सुनील सिंह, समाजसेवी सुरेन्द्र दीक्षित, सहकारी ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष अशोक तिवारी, भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी, प्रधान ललित शुक्ला, अजय पांडे, एडवोकेट देवेश सिंह किसान व पशुपालक मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-03-01 at 8.48.22 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button