Entertainment

दिल्ली से करण औजला के ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ की शुरुआत… स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 70 हजार से ज्यादा फैंस पहुंचे, शानदार लाइट और म्यूजिक शो ने बांधा समां, 11 शहरों में लाइव कन्सर्ट होंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, 1 मार्च 2026:

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर करण औजला ने शनिवार शाम राजधानी दिल्ली में अपने ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ का जोरदार आगाज किया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस लाइव कॉन्सर्ट में फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम में 70 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा नजर आया। जैसे ही करण औजला मंच पर पहुंचे, फैंस ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

 

ये भी पढ़ें:
View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by Karan Aujla (@karanaujla)

कॉन्सर्ट के दौरान बेहतरीन लाइटिंग, दमदार साउंड सिस्टम और ऊर्जा से भरपूर परफॉर्मेंस ने माहौल को यादगार बना दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। दिल्ली ही नहीं, आसपास के शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे। दिल्ली शो के साथ शुरू हुआ यह म्यूजिक टूर अब देश के कई बड़े शहरों तक जाएगा।

आगामी दिनों में मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और लुधियाना समेत कुल 11 शहरों में लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे। फिलहाल करण औजला का यह इंडिया टूर म्यूजिक प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है और आने वाले शहरों में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें  होली से पहले किसानों को योगी का तोहफा... लाभार्थियों को सौंपी 460 करोड़ की रकम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link