EntertainmentNational

महाभारत के ‘कर्ण’ नहीं रहे, कैंसर से हारे जंग, पंकज धीर के निधन से टीवी व फिल्म जगत में शोक की लहर

​मुंबई, 15 अक्टूबर 2025:

ऐतिहासिक टीवी सीरीज ‘महाभारत’ में ‘सूर्य पुत्र कर्ण’ का बेहद जीवंत किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

​अभिनेता के करीबी दोस्त और ‘महाभारत’ में ‘अर्जुन’ का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर इस दुखद समाचार की पुष्टि की। फिरोज खान ने अपने प्रिय मित्र के खोने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:

​कैंसर से लंबी जंग के बाद हुआ निधन

Advertisement

​सूत्रों के मुताबिक पंकज धीर पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। खबर है कि वह एक बार इस बीमारी से जंग जीत चुके थे, लेकिन बीते कुछ महीनों में कैंसर दोबारा लौट आया, जिससे उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। बीमारी के कारण उन्हें एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से उनके लाखों फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोग गमगीन हैं और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

​अभिनेता का अंतिम संस्कार आज (15 अक्टूबर) शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा। ‘महाभारत’ में उनके सशक्त और यादगार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक बना दिया था। उनका जाना फिल्म और टीवी जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है।

ये भी पढ़ें  जज्बा: खास ऊंचाई पर शान से लहराते राष्ट्रीय ध्वजों की फेहरिस्त में जुड़ा इटावा का भी नाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link